चितौडगढ, नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
*श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल पर धूमधाम से मना जन्मोत्सव
: 1 क्विंटल 51 किलो मावे का लगा महाभोग, चांदी की बांसुरी व वाघा भेंट*
भादसोड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल मंदिर (बागुंड-भादसोड़ा) में आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक श्रद्धालु भक्त द्वारा भगवान सांवलिया सेठ को 1 क्विंटल 51 किलो शुद्ध मावे का महाभोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं में महाप्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
इसके साथ ही भक्त की ओर से भगवान सांवलिया सेठ को विशेष रूप से चांदी की आकर्षक बांसुरी और नक्काशीदार भव्य वाघा (पोशाक) भेंट स्वरूप अर्पित किए गए।
विशेष आकर्षण व मुख्य बिंदु
भव्य शृंगार व भेंट: प्राकट्य स्थल पर ठाकुर जी को नवीन वाघा धारण करवाकर चांदी की बांसुरी से मनमोहक शृंगार किया गया।
महाप्रसाद वितरण: 151 किलो मावे के भोग के बाद ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं में प्रसादी बांटी गई।
आकर्षक सजावट: प्राचीन मंदिर सांवलिया सेठ (भादसोड़ा) में विशेष फ्लावर और रंग-बिरंगी आधुनिक लाइट डेकोरेशन की गई, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
उमड़ा भक्तों का सैलाब: जन्मोत्सव की महाआरती में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जन्माष्टमी पर्व पर देर रात तक मंदिर प्रांगण सांवलिया सेठ के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंजता रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




