पुण्य स्मृति दिवस मनाया।
फालना,पाली
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र फालना पर स्व.मोहिनी दीदी का पुण्य स्मृति दिवस समाजसेवी अमित मेहता केंद्र की संचालिका मीरा दीदी एवं भारत विकास परिषद के सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में मनाया गया, इस अवसर पर केंद्र की संचालिका मीरा दीदी ने कहा कि संस्था में ‘दीदी’ की पुण्य स्मृति तिथि हमारे लिए आध्यात्म एवं आदर्श की बात मुख्य रूप से हमारा पथ प्रदर्शन करती है, मोहिनी दीदी संस्था की शुरुआती मुख्य प्रशासिकाओ में से एक थी संपूर्ण ब्रह्माकुमारी परिवार में मोहिनीदीदी का पुण्य स्मृति दिवस अत्यंत श्रद्धा और योग तपस्या के साथ मनाया जाता है इस अवसर पर उनके चित्र मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए इस अवसर पर केंद्र की संचालिका मीरा दीदी,संतोष दीदी,अनीता दीदी,महेन्द्र शर्मा,पूनम सिंह राजपुरोहित,अमित मेहता,अशोक वछेटा,प्रमोद शर्मा,जगदीश्वर वैष्णव, दीपिका,कौसल्या,नीतू बहन,ममता शर्मा आदि लोगों की उपस्थिति में पुण्य स्मृति दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




