संस्कार युक्त शिक्षा देने में पाठ दान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका -मटाले

SHARE:

संस्कार युक्त शिक्षा देने में पाठ दान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका -मटाले
पाली ।
संस्कार युक्त शिक्षा देने में पाठ दान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।ये केंद्र शिक्षण के साथ व्यक्ति निर्माण के माध्यम है।हमें इन पाठदान केंद्र आकर शिक्षण विषयों की अच्छी तैयारी करनी चाहिए।उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने स्थानीय विकास नगर स्थित तक्षशिला विद्यालय में गोकुलदास ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा रामदेव पाठ दान केंद्र के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
मटाले ने स्वामी विवेकानंद व एपीजे अब्दुल कलाम के उदाहरण देते हुए शिक्षा के संस्कार प्राप्त कर चरित्र के बल पर विकसित भारत में अपनी भूमिका निर्माण का आह्वान किया।उन्होंने गोकुलदास ट्रस्ट पाली के इस सेवा कार्य को अभिनंदनीय व अनुकरणीय पहल बताते हुए आशा व्यक्त की कि जिले के अन्य स्थानों पर भी पाठ दान केंद्र प्रारंभ होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवाभारती के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने की।
भारत माता पूजन के साथ रिबन खोलने से प्रारंभ हुए इस कार्यकम में सर्वप्रथम गोकुलदास ट्रस्ट के सचिव विरेंद्र पाल ने ट्रस्ट की जानकारी देते हुए पाठ दान केंद्र खोलने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।प्रांत सेवा प्रमुख नटवरराज ने निर्मल पावन भावना,सबके सुख की कामना …सेवा गीत करवाया।इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा तक्षशिला विद्यालय के संचालक संपत कुमार व पाठ दान केंद्र के शिक्षकों का अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख मटाले ने बाहुमान किया।कार्यक्रम का संचालन जिला सेवा प्रमुख भूपेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी ,विभाग प्रचारक अनिल कुमार,जिला प्रचारक जसराज,विभाग सेवा प्रमुख ओमप्रकाश पटेल,नगर सेवा प्रमुख मनीष शर्मा,सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ,जिला मंत्री राजेंद्र लखेरा,जिला प्रकल्प प्रमुख पारसमल समेत प्रमुख कार्यकर्ता,अभिभावक भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गोकुलदास ट्रस्ट पाली द्वारा पाली नगर में 5पाठदान केंद्र अलग अलग बस्तियों में खोलने की योजना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment