एकल अभियान अंचल पाली की रिपोर्टिंग एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न।

SHARE:

*एकल अभियान अंचल पाली की रिपोर्टिंग एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पाली।

एकल अभियान संभाग राजस्थान भाग जोधपुर, अंचल पाली की रिपोर्टिंग एवं अंचल समीक्षा बैठक संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी श्री गौतम चंद यति,संभाग अभियान प्रमुख श्री लक्ष्मण शर्मा एवं अंचल कोषाध्यक्ष श्री अमित मेहता फालना के सानिध्य में सम्पन्न हुई*
*बैठक में संगठनात्मक कार्यों,रिपोर्टिंग व्यवस्था,गूगल फॉर्म एवं कार्यकर्ता प्रवास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अंचल अभियान प्रमुख श्री तरुण कुमार गर्ग ने समय पर एवं सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया*
*प्राथमिक शिक्षा प्रभारी श्री गौतम चंद जी ने गांवों में पंचमुखी शिक्षा,प्रभात फेरी एवं सद्भावना गतिविधियों को बढ़ाने का *आह्वान किया।वहीं अंचल कोषाध्यक्ष श्री अमित मेहता फालना ने गांव-गांव में संस्कार एवं जागरूकता के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में समस्त संच प्रमुख एवं साधक प्रमुख उपस्थित रहे। अंत में संच प्राथमिक प्रशिक्षक प्रमुख श्री भरत कुमार द्वारा कल्याण मंत्र करवाया गया*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment