साकेत महाविद्यालय में औषधीय पौधों का रोपण
अयोध्या। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मां शांति सेवा फाउंडेशन की ओर से साकेत महाविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष, महावीर, कुमकुम और गुग्गुल सहित देव एवं औषधीय वृक्षों का पौधारोपण किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक बसंत राम ने बताया कि पौधारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पक्षियों के भोजन एवं संरक्षण तथा वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों को शोध के लिए उपयोगी पौधे उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधक आनंद सिंघल, संरक्षक आलोक बंसल, प्राचार्य दानपति तिवारी, डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव, प्रो. विनय कुमार सिंह, प्रो. अभिषेक दत्त त्रिपाठी और संस्था की अध्यक्ष नेहा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 22




