चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चितौडगढ जिलें के आकोला में पहली बार हुई चाकू बाजी की घटना
, आचार संहिता के साये में वारदात ।घर के बाहर चक्कर लगाने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज ।
चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू और लकड़ी के डंडों से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पीड़ित की दादी गीता देवी (पत्नी गोवर्धन लाल गर्ग) ने पुलिस थाना आकोला में शिकायत दर्ज करवाई है।
प्रार्थना पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 29 अगस्त 2026 की शाम लगभग 7 बजकर 30 मिनिट पर की है। पीड़िता का 23 वर्षीय पोता सावन कुमार (पुत्र दिनेश कुमार गर्ग, निवासी गर्ग घाटी नीम चौक, आकोला) अपने पुराने मकान के बाहर खड़ा था। उसी दौरान हिमांशु (पुत्र गणपत लाल यादव, निवासी जवाहर नगर आकोला) अपनी मोटरसाइकिल (नंबर RJ09 GS 2985) पर दो अन्य लड़कों के साथ वहां पहुंचा और मकान के आसपास चक्कर लगाने लगा।
जब सावन कुमार ने उनसे वहां चक्कर लगाने की वजह पूछी, तो आरोपी हिमांशु गाली गलौज पर उतर आया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हिमांशु व उसके साथियों ने सावन के सिर, हाथ, पेट और कमर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
चीख पुकार सुनकर बीच बचाव के लिए रतन (पुत्र रोशन लाल गर्ग) और निलेश (पुत्र मनोहर लाल गर्ग) मौके पर पहुंचे और सावन को बचाया। हमले के बाद तीनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने पुलिस से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





