खनन माफिया बेखोफ होकर गोचनोट को खुर्द बुर्द कर रहे हैं।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

खनन माफिया बेखोफ होकर गोचनोट को खुर्द बुर्द कर रहे हैं।

भादसोडा, उप तहसील क्षेत्र में पटवार हल्का भादसोडा मैं खनन माफिया दिन के उजाले में खनन कर रहे हैं खनन माफिया को प्रशासन का कोई डर नहीं है इसलिए खुलेआम ऐसा काम कर रहे हैं या फिर प्रशासन की साठगांठ से अवैध खनन हो रहा है जिम्मेदार अधिकारीयों का फोन नहीं उठाना कहीं ना कहीं खनन माफियाओं से साठगाठ और मिलीभगत को दर्शाता हैं उपतहसील भादसोडा क्षेत्र में खनन माफिया रात के अंधेरों में खनन करते करते अब दिन में बेखोफ गोचरनोट को खुर्द बुर्द करने में लगे हुए हैं! और पुलिस और प्रशासन कुंभकर्ण कि नींद में सो रहे हैं जबकि सरकार द्वारा भी सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में गौचर भूमि को संरक्षित किया जाये और दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जा कर कार्यवाही करवाही जाये लेकिन लगता है कि भादसौडा उपतहसील क्षेत्र में सरकार के गौचर भूमि संरक्षण के नियम लागु नहीं होते हैं पुर्व में भी अवैध खनन के उपर खबरें प्रकाशित हो चुकी है लेकिन प्रशासन द्वारा इस कदर आंख मूंद कर बैठना अवैध खनन को बढ़ावा दे रहा है और पर्यावरण को भी भारी नुक़सान हो रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment