बाल संस्कार केन्द्रों पर भारत माता पूजन के साथ भैया बहनों को नोटबुक वितरित।

SHARE:

सादड़ी के बाल संस्कार केन्द्रों पर भारत माता पूजन के साथ भैया बहनों को नोटबुक वितरित।
सादड़ी 17अगस्त। सेवाभारती द्वारा संचालित सादड़ी नगर के बाल संस्कार केंद्रों में प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली के सानिध्य में भारत माता पूजन के साथ भैया बहनों को डायलाना कलां निवासी श्रमणोपासिका मातुश्री शकुनदेवी मुल्तान मल जी संदेशा मेहता परिवार के सौजन्य से नोटबुक वितरित की गई। सेवा भारती खंड संयोजक मनोज गेहलोत ने बताया कि माली ने मीणों का झूंपा व अंबेडकर नगर प्रकल्प पर आयोजित भारत माता पूजन में भाग लिया ।इस अवसर पर केंद्र के भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर माली ने कहा कि भारत माता की सेवा व रक्षा करना हमारा धर्म है।हम सभी शिक्षित संस्कारित होकर भारत माता को विश्व गुरु के आसन पर बिठाने का कार्य करें। सेवाभारती वंचित पीड़ित अभावग्रस्त लोगों के बीच नरसेवा नारायणसेवा के भाव से सेवा का कार्य करती है जिसमें बाल संस्कार केंद्रों का संचालन भी है जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।माली ने भैया बहनों को भामाशाह से प्राप्त नोटबुक का वितरण कर नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव डा गिरधारी लाल देवड़ा ने भी सेवा भारती के सेवा कार्यों को सराहा।नगर सेवा प्रमुख भंवरलाल भाटी ने भामाशाह परिवार के कांति भाई मेहता का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रकल्प संभाल टोली के विशाल ,घीसूलाल व प्रकल्प शिक्षिका उगम मीना व भावना भी उपस्थित रही।
उल्लेखनीय है कि सेवाभारती द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के प्रकल्प चलाए जाते हैं। डायलनां कला के मेहता परिवार द्वारा सेवाभारती द्वारा संचालित सभी बाल संस्कार केंद्रों के भैया बहनो के लिए 1240नोटबुक वितरित की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment