छोड़ा व दूदापुरा विद्यालय का किया शाला संबलन कर दिये निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने छोड़ा व दूदापुरा विद्यालय का किया शाला संबलन देसूरी 18अगस्त।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा का शाला संबलन कर निर्देश दिए।
संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने बताया कि माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा सराहा। माली ने सुंदर हस्तलेखन के लिए प्रेरित किया।माली ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक अवदान की जानकारी दी तत्पश्चात संस्था प्रधान नैनाराम पसार से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने जनसहयोग से प्राप्त डेस्को व छत मरम्मत कार्य के लिए संस्था प्रधान की सराहना की ।इस अवसर पर निवेश कुमार,संजय त्रिपाठी,दिनेश कुमार ,सुनिल कुमार व रुपाराम सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा का शाला संबलन किया। माली ने लाडो योजना आवेदन व रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जांचा व कार्य पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने एम डी एम ,दूध वितरण,पुस्तकालय पुस्तक वितरण व मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यवाहक संस्था प्रधान नवल किशोर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभागीय अधिकारी विद्यालयों में पहुंच कर शाला संबलन एप के माध्यम से विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति को परखते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment