प्रदर्शनकारियों ने खेल मैदान की भूमि को सुरक्षित रखने और कथित रूप से किए गए नामांतरण को निरस्त करने की मांग उठाई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कीमत रिपोर्ट *कपासन*
राजकीय महाराणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को कथित रूप से खुर्द-बुर्द किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों ने विद्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खेल मैदान की भूमि को सुरक्षित रखने और कथित रूप से किए गए नामांतरण को निरस्त करने की मांग उठाई।
धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों का आरोप है कि विद्यालय का यह खेल मैदान करीब सात दशक पूर्व दानदाताओं द्वारा विद्यालय को दान में दिया गया था। विद्यालय के पास पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण उस समय भूमि का पंजीयन नहीं कराया जा सका।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अब दानदाताओं के वारिसान की ओर से खेल मैदान की भूमि को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में वाद विचाराधीन होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रभाव और धनबल के सहारे पटवारी स्तर पर भूमि का नामांतरण अपने नाम खुलवा लिया गया।
इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों में आक्रोश है। विद्यालय के बाहर लगाए गए धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं खिलाड़ियों ने भी खेल मैदान की भूमि को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मैदान के खत्म होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के सामने अभ्यास के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment