18 आपराधिक प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका।

SHARE:

*निकुम्भ पुलिस की कार्रवाई—हिस्ट्रीशीटर धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार*

चित्तौड़गढ़, 10 अगस्त 2026। पुलिस थाना निकुम्भ ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय आदतन अपराधी मुनीर खां को धारदार लोहे की छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पूर्व में भी विभिन्न थानों के करीब 18 आपराधिक प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आदतन व संगठित अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही की जाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ गजेंद्र सिंह जोधा व वृताधिकारी बडीसादडी हरिश चंद्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में सोमवार को थानाधिकारी निकुम्भ प्रभू सिंह चुण्डावत ,एएसआई रामसिंह मय जाप्ता द्वारा निकुम्भ थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी व संगठित अपराधियो को सूचीबद्ध कर सक्रिय बदमाशान के बारे मे सूचना संग्रह कर मुखबीर की सूचना पर थाना निकुम्भ के हिस्ट्रीशीटर मुनीर खां पिता ईंदू खॉ मुसलमान निवासी निकुम्भ को धारदार हथियार लोहे की छुर्री के साथ गिरफ्तार किया गया व हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध आर्म्स एक्ट व 112 (2) बीएनएस मे प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
हिस्ट्रीशीटर निकुम्भ क्षेत्र का सकिय आदतन अपराधी होकर अब तक तकरीबन 18 प्रकरणो मे गिरफ्तार हो रखा है जिनमे से अधिंकांश प्रकरण चन्दन चोरी के है जिनमे अन्य अपने साथियो सहित आपराधिक घटनाओ को अंजाम देता है। उक्त अपराधी पूर्व मे थाना सदर चित्तौडगढ, कुवारिया, नाथद्वारा जिला राजसमन्द ,थाना भिण्डर, थाना हाथीपोल जिला उदयपुर व थाना देसूरी जिला पाली एवं सिरोही व थाना निकुम्भ के विभिन्न प्रकरणो मे गिरफ्तार हो रखा है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर से उसके अन्य साथी अपराधियो के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment