अयोध्या जानकी घाट स्थित रामवल्लभा कुंज में पं. श्री हरिनाम दास वेदान्ती जी महाराज की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा महोत्सव एवं पादुका पूजन
अयोध्या। श्री रामवल्लभाकुंज, जानकी घाट अयोध्या में परम पूज्य पं. श्री हरिनाम दास वेदान्ती जी महाराज की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारा महोत्सव एवं पादुका पूजन का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। अधिकारी राजकुमार दास के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ आए हुए संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सहभागिता कर महाराज जी की पावन स्मृतियों को नमन किया।
पादुका पूजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सेवा-भाव से ओतप्रोत रहा। भक्तों ने महाराज जी के चरण पादुकाओं का पूजन कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा उनके बताए आध्यात्मिक एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पं. श्री हरिनाम दास वेदान्ती जी महाराज का तप, त्याग, साधना और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य एवं अटूट भक्ति सदैव समाज और संत समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनका सम्पूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म, सेवा और भक्ति को समर्पित रहा।
भंडारा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने महाराज जी की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
संतों एवं श्रद्धालुओं ने कहा कि महापुरुषों का शरीर भले ही हमारे बीच न रहे, लेकिन उनके विचार, तपस्या और आध्यात्मिक आदर्श सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। पं. श्री हरिनाम दास वेदान्ती जी महाराज की पावन स्मृतियां सभी के हृदय में सदैव सजीव एवं चिरस्थायी बनी रहेंगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





