स्थान: फालना,पाली/राजस्थान
देश के प्रतिष्ठित उद्यमी संगठन ‘लघु उद्योग भारती’ (LUB) के रानी फालना इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के विकास, सरकारी वैधानिक नियमों के सरलीकरण और संगठन के विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट पदाधिकारी
बैठक में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में प्रदेश महासचिव (राजस्थान राज्य) श्री सुधीर जी गर्ग, लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री बालकिशन जी परिहार एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं इकाई के सरंक्षक श्री नरेंद्र जी सुथार उपस्थित रहे।
लघु उध्योग भारती के रानी-फालना इकाई के मार्गदर्शक श्री रामकिशोरजी गोयल, सचिव श्री किरण मालवीय, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीन कंसारा एवं अन्य पदाधिकारी श्री महीपाल परमार, श्री प्रवेश जैन, श्री हीरालाल सुथार बैठक मे उपस्थित रहे|
बैठक के दौरान उद्यमियों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर बात की गई। प्रदेश महासचिव श्री सुधीर जी गर्ग और प्रांत अध्यक्ष श्री बालकिशन जी परिहार ने उपस्थित बोर्ड सदस्यों को लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमियों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और फायदों से अवगत कराया। बैठक में मुख्य रूप से सरकारी वैधानिक अनुपालनों (Govt. Statutory Compliance) को समय पर पूरा करने और श्रम कानूनों (Labour Laws) को उद्यमियों के अनुकूल और सुगम बनाने के उपायों पर गंभीर मंथन किया गया।
संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश महासचिव श्री सुधीर जी गर्ग द्वारा ‘सक्रिय इकाई’ में मासिक बैठक , स्थापना दिवस(25 अप्रैल), विश्वकर्मा दिवस(17 सितंबर), परिवार स्नेह मिलन, स्किल डेवलपमेंट दिवस, व्यापार विकास दिवस|
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के इस 6 सूत्रीय एजेंडे को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





