डॉ.मनीष कोचर बने एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्रिंसिपल्स की नेशनल काउंसिल सदस्य,शिक्षण जगत में हर्ष।

SHARE:

डॉ.मनीष कोचर बने एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्रिंसिपल्स की नेशनल काउंसिल के सदस्य,शिक्षण जगत में हर्ष।
फालना,पाली
शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय है कि कनकराज सावंतराज लोढ़ा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फालना के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष कोचर को प्रतिष्ठित Association of Indian Principals (AIP) की नेशनल काउंसिल (2026–28) का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है।
डॉ. कोचर के इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर SPU जैन शिक्षण संघ की प्रबंध समिति एवं लोढ़ा पब्लिक स्कूल, फालना के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
प्रबंध समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. कोचर अपने अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं शिक्षा के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर संस्था एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे तथा भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान केवल डॉ. मनीष कोचर की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लोढ़ा पब्लिक स्कूल तथा SPU जैन शिक्षण संघ के लिए भी अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।
इस शुभ अवसर पर एस पी यू जैन शिक्षण समिति के अध्यक्ष– श्री अरविंद राणावत ,
उपाध्यक्ष – श्री खुबीलाल जे. राठौड़
उपाध्यक्ष – श्री प्रवीण लुनिया
उपाध्यक्ष– श्री हेमंत राणावत
सचिव – श्री शांतिलाल बोकाड़िया,
सह सचिव – श्री हसमुख आर. संघवी
सह सचिव– श्री अशोक परमार
सह सचिव – श्री अमित मेहता
कोषाध्यक्ष – श्री विपिन चौधरी,
सह कोषाध्यक्ष– श्री अंकित बी. राठौड़ एवं
समस्त स्टाफ ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment