जिलाध्यक्ष पद पर पूरणमल व्यास बुद्धपुरा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

जिला खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पद पर पूरणमल व्यास बुद्धपुरा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी सुरेशचन्द्र पीपलवा के अनुसार मंगलवार को सांवलियाजी में स्थित होटल वी.आई.पी. में जिला खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पद पर पूरणमल व्यास बुद्धपुरा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया है। चित्तौडगढ़ जिले के समस्त शाखा अध्यक्षों द्वारा पूरणमल व्यास के नाम का समर्थन करने पर निर्वाचन अधिकारी सुरेशचन्द्र पीपलवा ने जिलाध्यक्ष पद पर पूरणमल व्यास बुद्धपुरा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन मेवाड़ खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज मात्रिकुण्डिया ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री उदयलाल शर्मा ने किया। इससे पूर्व आगुंतक सभी अतिथियों का साफा बंधवाकर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आभार नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पूरणमल व्यास बुद्धपुरा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेवाड़ खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज मात्रिकुण्डिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पारसमल नडाणिया, चुनाव पर्यवेक्षक एवं राजसमंद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण रिणवा, सहायक चुनाव अधिकारी प्रहलाद रिणवा रेलमगरा, राधेश्याम नवहाल भीलवाड़ा, मदनलाल खण्डेलवाल, मोहनलाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाड़िया, कपासन बिलोदा चौकी के अध्यक्ष अम्बालाल गोवला, प्रचार प्रसार मंत्री सत्यनारायण खण्डेलवाल, जसराज खण्डेलवाल, पूरणमल शर्मा, रामेश्वरलाल खण्डेलवाल, जगदीश शर्मा, रामनारायण खण्डेलवाल, शाांतिलाल शर्मा सहित चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त शाखा सभा अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment