श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 33 करोड 15 लाख 18 हजार 759 रुपए,पौने दो किलो से ज्यादा सोना व 110 किलो से ज्यादा चांदी प्राप्त हुई

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 33 करोड 15 लाख 18 हजार 759 रुपए,
पौने दो किलो से ज्यादा सोना व 110 किलो से ज्यादा चांदी प्राप्त हुई

,
सात चरणों में गणना हुई सम्पन्न

चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए की राशि प्राप्त हुई। ज्ञात हो की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। पहले चरण की गणना में 17 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। दूसरे चरण की गणना में 08 करोड़ 26 लाख 46 हजार 200 रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में 02 करोड 80 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। चौथे चरण की गणना में 02 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। पांचवें चरण की गणना में 01 करोड 46 लाख 75 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। छठे चरण की गणना में 47 लाख 74 हजार 370 रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना मंगलवार को अंतिम चरण के रुप में की गई। मंगलवार को सातवें व अंतिम चरण की गणना में 08 लाठ 41 हजार 189 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार ठाकुरजी के भंडार से इस माह अब तक कुल 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में 07 करोड 66 लाख 21 हजार 519 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार व भेंटकक्ष में 01 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना तथा 110 किलो 648 ग्राम चांदी भेंट स्वरुप प्राप्त हुई। मंगलवार को भंडार से प्राप्त राशि की गणना करने के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय मनोहरलाल शर्मा, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक कालुलाल तेली सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंको के कर्मचारी मौजूद थे। मंगलवार को गणना करने के बाद इस माह के भंडार की राशि की गणना सम्पन्न हुई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment