काली फिल्म लगे एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई।

SHARE:

काली फिल्म लगे एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई।

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस द्वारा शहर में काली फिल्म लगे एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। साथ ही कार डेकोरेशन एवं एसेसरीज दुकानों को नोटिस देकर वाहनों पर काली फिल्म नहीं लगाने की हिदायत दी गई।

पुलिस उप अधीक्षक यातायात चित्तौड़गढ़ श्री शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि शहर चित्तौड़गढ़ में काली फिल्म लगे वाहनों एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों पर अंकुश लगाने हेतु सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर काली फिल्म लगे वाहनों एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों की सघन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
इसके साथ ही यातायात शाखा द्वारा शहर में स्थित विभिन्न कार डेकोरेशन एवं एसेसरीज दुकानों/प्रोपराइटरों को भी चेक किया गया तथा नोटिस देकर निर्देशित किया गया कि किसी भी वाहन पर अवैध रूप से काली फिल्म नहीं लगाई जाए। भविष्य में यदि किसी कार डेकोरेशन/एसेसरीज संचालक द्वारा वाहनों पर काली फिल्म लगाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करें। काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment