नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
खुड़ाला फालना,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना अध्यक्ष हितेश कुमार की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा के अनुमोदन पर पाली जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह जी ने नगर की कार्यकारणी की घोषणा की गई ।
नगर अध्यक्ष हितेश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने हेतु सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





