42 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त,तीन आरोपी गिरफ्तार।
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत रावतभाटा थाना पुलिस की कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़, 18 मई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रावतभाटा थाना पुलिस ने ए श्रेणी नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 42.314 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के लुधियाना जिले के निवासी हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत ए श्रेणी की नाकाबन्दी के दौरान एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा शंकरलाल के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी संजीव स्वामी मय जाप्ता एएसआई भारत सिंह कानि. दीपक,रविप्रकाश, सतीश,वीपी सिंह, मय वाहन चालक हंसराज के द्वारा शनिवार को दौराने नाकाबन्दी अवैध अफीम डोडाचूरा कुल 42.314 किलोग्राम जप्त कर तीनों आरोपी पंजाब के लुधियाना जिले के शिमलापुरी थाना अंतर्गत गुरूगोविन्द सिंह नगर भरोटा रोड निवासी अमनप्रीतसिंह पिता जसवीर सिंह जाति सिख उम्र 37 साल निवासी , गली नम्बर 4 न्यु शिमलापुरी जुझार नगर निवासी दिलराज सिंह पिता धारासिंह जाति मझबी सिंख उम्र 20 साल तथा मनप्रीत सिंह पिता संतोक सिंह जाति सिख उम्र 32 साल के द्वारा अवैध अफीम डोडाचूरा का बिना अनुज्ञापत्र / लाईसेंस के परिवहन करने से अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जाकर थाना हाजा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





