फुटबॉल फार स्कूल के तहत देसूरी ब्लाक के विद्यालयों में फुटबॉल वितरण ।

SHARE:

फुटबॉल फार स्कूल के तहत देसूरी ब्लाक के विद्यालयों में फुटबॉल वितरण
देसूरी,पाली।
फुटबॉल फार स्कूल अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर से प्राप्त फुटबालों का वितरण सीबीईओ कार्यालय देसूरी द्वारा देसूरी ब्लाक के अधीनस्थ पीईईओ यूसीईईओ विद्यालयों को किया गया।
वितरण प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के करकमलों से देसूरी ब्लाक के सभी पीईईओ व यूसीईईओ को उनके विद्यालय व अधीनस्थ विद्यालयों के लिए फुटबॉल वितरण किए गए हैं।इस अवसर पर सीबीईओ बलाई ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली प्रणाली के भीतर विद्यार्थियों के लिए खेल को अधिक सुलभ बनाकर जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देना है।एसीबीईओ माली ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020में खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा माना गया है।यह अभियान फुटबॉल में भागीदारी बढ़ाने व विद्यार्थियों के बीच मजबूत खेल संस्कृति का पोषण करेगा।इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति मुख्तियार शेख, रघुवीर सिंह,नरेंद्र सिंह,कपूर चंद, अशोक कुमार, दिलीप कुमार,निशांत , अमित कुमार, नारायण लाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि फुटबॉल फार स्कूल अभियान के तहत देशभर के विद्यालयों में फुटबॉल का वितरण किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment