राम मंदिर परिसर में शिव मंदिर पर धर्म ध्वज का भव्य आरोहण, सीएम योगी ने किया पूजन
अयोध्या।राम मंदिर परिसर में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जब शिव मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज का विधिवत आरोहण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ध्वज आरोहण से पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में पूरे धार्मिक अनुष्ठान को परंपरागत तरीके से सम्पन्न कराया गया। इस आयोजन ने 29 अप्रैल को राम मंदिर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में स्थापित कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि अब देश और दुनिया में लोग उन्हें देखते ही “जय श्री राम” का उद्घोष करते हैं, जो बदलते सामाजिक-धार्मिक वातावरण का प्रतीक है।
राम मंदिर परिसर में निर्मित अन्य उपमंदिरों में भी ध्वज आरोहण की प्रक्रिया जारी है। माता भगवती मंदिर पर साध्वी साध्वी रितम्भरा द्वारा ध्वज आरोहित किया जाएगा, जबकि शेषावतार मंदिर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ध्वज फहराएंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद सहित कई संत-महंतों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





