ऐसीबीईओ माली ने मांडीगढ पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती को मांडीगढ पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पीईईओ मांडीगढ शंकरलाल माली ने बताया कि एसीबीईओ माली सुबह7.30बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा पहुंचे। माली ने प्रार्थना सभा के अवलोकन के पश्चात कक्षाओं, दूध वितरण,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण व कार्यपुस्तिका वितरण की समीक्षा की। संस्था प्रधान दिलीप कुमार भाटी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर माणकचन्द सैनी , ज्योति भाटी व हीराराम डांगी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठल्डा बस्ती राजपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौमिया जी मंदिर,राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ का भी औचक निरीक्षण निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यालय में मिशन स्टार्ट के तहत चलरही स्मार्ट कक्षा का अवलोकन कर विद्यार्थियों से फीडबैक लिया व विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग को सराहा।इस अवसर पर संस्था प्रधान ईश्वर दास, कपिल देव, रंजीत सिंह व गिरधारीलाल देवड़ा, रमेश लाल भाटी, मुकेश कुमार गुर्जर, शिवरतन सैनी, सुखराज चौधरी, चुन्नीलाल राणा, शंकरलाल मीणा, नरेंद्र कुमार बोहरा, जगदीश व ललित कुमार सैन सहित मांडीगढ के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





