वरिष्ठ पत्रकार को ‘दलाल’ कहने का आरोप, ब्लड बैंक प्रभारी पर कार्रवाई की मांग।

SHARE:

वरिष्ठ पत्रकार को ‘दलाल’ कहने का आरोप, ब्लड बैंक प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

अयोध्या। राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके सिंह पर वरिष्ठ पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र से अभद्रता करने और अपशब्द कहने का आरोप लगा है। बताया गया कि खबर के सिलसिले में जानकारी लेने के लिए किए गए फोन कॉल के दौरान डॉ. सिंह ने पत्रकार को ‘दलाल’ कह दिया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी डॉ. डीके सिंह का नाम एक विवाद में सामने आ चुका है, जिसमें उन्होंने जेई राजेश कुमार को जूता लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। उस घटना की खबर भी संबंधित पत्रकार द्वारा प्रकाशित की गई थी। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस बार भी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र का कहना है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कथित अनियमितताओं को लेकर डॉ. सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया था, लेकिन पहले कॉल रिसीव नहीं किया गया। बाद में स्वयं कॉल कर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब पत्रकार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही, तो डॉ. सिंह ने कथित तौर पर कहा कि मैं किसी से नहीं डरता, चाहे डीएम से कहो या मुख्यमंत्री से।इस पूरे प्रकरण को लेकर पत्रकार ने गुरुवार को जिलाधिकारी व शासन से शिकायत करने की बात कही है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो सोमवार से सदर तहसील परिसर में धरना दिया जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment