चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
सुथार ने किए प्राकट्य स्थल पर दर्शन, ग्राम पंचायत कार्यालय का किया अवलोकन।
भादसोड़ा – राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बुधवार को बागुण्ड भादसोड़ा स्थित श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल मंदिर पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। मंदिर परंपरानुसार औसरा पुजारी ने चरणामृत, तुलसी पत्र, महाप्रसाद एवं कोषाध्यक्ष अशोककुमार अग्रवाल ने उपरणा-तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
इधर, भादसोड़ा चौराहे पर सुथार समाजजनों ने माला-साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक डॉ. शम्भू सुथार, रामचन्द्र, मोहनलाल, रामचन्द्र, कचरूमल बस्सी, राधे सुथार, सत्यनारायण, दुर्गाशंकर, विमल, लोकेश आदि सुथार समाजजन उपस्थित थे।
• ग्राम पंचायत कार्यालय का किया अवलोकन –
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भादसोड़ा ग्राम पंचायत में विशेष ग्रामसभा का अवलोकन कर आवासीय पट्टा वितरण किया । इस दौरान प्रशासक डॉ. शम्भू सुथार, ग्राम विकास अधिकारी उदयलाल जाट, राधे सुथार मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





