ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की बड़ी कार्यवाही,1किलो अफीम व 6.200 किलो डोडाचूरा जब्त,पति-पत्नी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट कार से 1 किलोग्राम अफीम एवं 6 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे मंगलवार को थानाधिकारी गंगरार श्यामा राम मय जाब्ता मय सरकारी बोलेरो मय चालक के थाने से रवाना हो अम्बेडकर सर्कल, मोची मार्केट एनएच 48 निर्माणाधीन पुलिया के पास सर्विस लाईन रोंग साईड से चित्तौडगढ की तरफ होता हुआ कोर्ट पुलिया के पास पहुंचा तो चित्तौडगढ की तरफ से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार निर्धारित रोड छोडकर पुलिस वाहन देख कर निमार्णाधीन पुलिया पर भीलवाडा की तरफ भागी जिसका पीछा किया गया तो आगे गिट्टी के ढेर लगे होकर रास्ता बंद होने से उक्त स्वीफ्ट कार चालक द्वारा वाहन को रोक फाटक खोलकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा बावर्दी रोका तो उक्त स्वीफ्ट कार में पुरूष ड्राईवर के बगल वाली सीट पर आगे एक महिला बैठी नजर आई जो पुलिस जाप्ता को देखकर डरे हुए थे जिनको घेरा देकर पकड़े। उक्त व्यक्ति व महिला को नाम पते पूछे तो व्यक्ति ने अपना नाम संदीप कुमार प्रजापत (31) पुत्र मखनलाल प्रजापत एवं महिला मनीषा (36) पत्नी संदीप कुमार, निवासी अबुल खुराना, थाना मलोट सिटी, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब), हो आपस मे पति-पत्नि होना बताया। उक्त दोनो की गतिविधियां संदिग्ध होने से उनकी कब्जेशुदा स्वीफ्ट कार की नियमानुसार तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी मे रखे प्लास्टिक के कट्टे मे भरा 06 किलो 200 ग्राम मय बारदाना के अवैध अफीम का डोडाचूरा व स्टेपनी से मिली प्लास्टिक की थैलियों मे रखी हुई 01 किलोग्राम मय बारदाना व स्विफ्ट कार को नियमानुसार जब्त किये गये तथा दोनो को नियमानुसार गिरफ्तार किये गये। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही पुलिस टीम:-थानाधिकारी श्यामाराम, हैडकानि युवराजसिह,कांनि दिनेश, सोनाराम ,चालक भैरूलाल, महिला कानि प्रिया
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





