हत्या के प्रयास मामले में 8 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़।
कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को एमपी के नीमच से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई वारण्टी/भगोडे़ /उद्घोषित अपराधी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा एएसआई सूरज कुमार कानि विरेन्द्र, सुमित कुमार की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मंगलवार को जरिये मुखबिर खास से टीम को सूचना मिली कि.सुनील पिता मिश्री लाल निवासी नया बाजार थाना कोतवाली निंबाहेड़ा हाल सीतामऊ थाना सीतामऊ मंदसौर। हत्या के प्रयास मामले मे फरार चल रहा है। जो सीतामऊ में मजदूरी करता हे आज नीमच किसी परिवार में पारिवारिक काम से आयेगा इस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा बिना समय गवाये तुरन्त l नीमच पहुचे जहां पर पुलिस साइबर सेल के एएसआई राजकुमार की सहायता से उक्त आरोपी को गिरफतार किया गया। अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये काफी समय से मोबाईल का उपयोग नही कर रहा था तथा इधर उधर छिपता फिर रहा था।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





