अयोध्या के प्रसिद्ध कालेराम मंदिर में हनुमान जयंती का भव्य उत्सव, गूंजे जयकारे
संजय यादव अयोध्या।
चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या के प्रतिष्ठित श्री कालेराम मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। श्री कालेराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्तों ने बड़ी संख्या में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
काले राम मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में भगवान हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्तों ने बड़ी संख्या में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
दक्षिण भारतीय परंपरा से हुआ जन्मोत्सव
कालेराम मंदिर के मुख्य आचार्य गोपाल राव देशपांडे ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी का जन्म दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार मनाया गया। सुबह 4.30 बजे सरयू जल से भगवान का अभिषेक किया गया। सुबह 6 बजे मंगल ध्वनियों और मंत्रोच्चारण के बीच हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया गया, जिसके बाद भव्य श्रृंगार आरती की गई
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





