बिना नोटिस भवन गिराए जाने का मामला गरमाया।

SHARE:

बिना नोटिस भवन गिराए जाने का मामला गरमाया
पीड़ित भवन स्वामी लगाई न्याय की गुहार

अयोध्या । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थलीय अयोध्या में मांझा बरहटा क्षेत्र में अयोध्या प्रशासन के सहयोग से आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस भवन गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित भवन स्वामियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।भवन मालिक दिनेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता एवं शिवम साहू समेत अन्य स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना नोटिस बुलडोजर चलाकर उनके मकान गिरा दिए। जिससे पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई साल भर पूर्व सरकार द्वारा दुकान छीन लिया गया अब मकान पर बुलडोजर चला कर घर से बेघर कर दिया। जबकि सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि किसी को बेघर नहीं किया जाएगा जहां केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को छत मुहैया करा रही है वही प्रशासन में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा सरकार की छवि पर बट्टा लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा हैभाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस मकान और दुकानों को गिराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित भवन स्वामियों नेसरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को सर्किल रेट से छह गुना मुआवजा या जमीन के बदले जमीन दी जाए, ताकि वे अपना जीवनयापन सुचारू रूप से कर सकें।मौके पर क्षेत्र के कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज उठाई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment