अयोध्या का स्वरूप तेजी से बदल रहा है: पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या के साकेतपुरी कॉलोनी में शनिवार को ‘बालाजी मेगा मार्ट’ श्री बालाजी ग्रुप की इकाई का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ ‘खब्बू तिवारी’ ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में खब्बू तिवारी ने कहा कि अयोध्या का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यहां विश्व स्तरीय सुविधाओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विस्तार स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक होने के साथ रोजगारपरक भी साबित हो रहा है। उन्होंने मार्ट के संचालक परिवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साकेत निलय के सामने स्थित इस मेगा मार्ट में दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर अन्य आवश्यक सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मार्ट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर अनिल कसौधन, शैलेष कसौधन, शुभम् कसौधन, सौरभ कसौधन, शिवम् कसौधन और सत्यम् कसौधन ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही सहयोगी प्रतिष्ठान ‘न्यू माँ वैष्णों किराना स्टोर’ गोशाईगंज, ‘सुनील किराना स्टोर’ और श्री बालाजी ट्रेडिंग कम्पनी’ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।मार्ट के संचालकों ने बताया कि उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी आगंतुकों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बालाजी मेगा मार्टज्ञहमेशा गुणवत्ता और उचित मूल्य के साथ ग्राहकों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





