जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई।

SHARE:

जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पूज्य संत जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामलला सदन देवस्थान ट्रस्ट परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री राघवाचार्य जी ने की। संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने जयराम दास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराज जी का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने सदैव समाज को धर्म, सद्भाव और संस्कारों की प्रेरणा दी।
इस पावन अवसर पर बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमणशरण, अधिकारी राजकुमार दास, हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास, पहलवान राजेश दास, सपा नेता श्री चंद यादव, चंदन यादव, पार्षद प्रतिनिधि रिशु पांडे, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला, पार्षद अंकित त्रिपाठी सहित अनेक संत-महंत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही महंत नागाराम लखन दास एवं महंत रामकुमार दास की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी संतों ने जयराम दास जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों और जयघोष से गूंजायमान रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment