अयोध्या धाम में ‘ग्रंथराज श्री ज्ञानेश्वरी’ कथा महोत्सव का पांचवां दिन सम्पन्न, चंपत राय ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह
गोविंद देव गिरी महाराज के सान्निध्य में गूंजा हरिनाम संकीर्तन,
अयोध्या धाम l अयोध्या धाम के तीर्थ क्षेत्र पुरम में आयोजित ‘ग्रंथराज श्री ज्ञानेश्वरी’ कथा महोत्सव का आज दूसरा दिन है, जिसे अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। बाल योगी संत श्री सदानंद महाराज के सान्निध्य में, हज़ारों श्रद्धालुओं ने सामुदायिक पारायण और अखंड हरिनाम संकीर्तन में हिस्सा लिया। आज के विशेष दिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी का आगमन हुआ, जिन्होंने कथा में भाग लिया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा, गोविंद देव गिरी महाराज का आगमन 21 से 25 तारीख तक रहेगा, और वह कथा में विशेष भूमिका निभाएंगे।
डॉक्टर ज्योति दीपक ठाकरे ने बताया कि श्रद्धालुओं के रहने, ठहरने, भोजन और विश्राम की सभी व्यवस्थाएं भली-भांति की गई हैं। यह आयोजन अखिल वारकरी समाज महाराष्ट्र, परशुराम कुंड तुंगेश्वर पर्वत तथा स्थानीय सहयोगियों के प्रयासों से हो रहा है। गोविंद देव गिरी महाराज ने कथा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन परिचय का वर्णन किया, और योगी महाराज गोसिवी ने भावार्थ रामायण कथा सुनाई। आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी संभावित उपस्थिति रहेगी, जिससे यह कथा और भी दिव्य और प्रेरणादायक बन गई है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





