आधुनिक पर्यटक आवास निर्माणाधीन
‘अतिथि देवो भव:’ की भावना के अनुरूप मिलेगा श्रद्धालुओं को सत्कार।
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत रामनगरी में पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में रामकथा पार्क में आधुनिक पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
जी+3 मंजिला इस भवन में 34 सुसज्जित कमरों की व्यवस्था होगी। 2421.08 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस परिसर का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में एलएंडटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नए गेस्ट हाउस में वातानुकूलित कक्ष, रेस्टोरेंट, लिफ्ट, वाई-फाई, आधुनिक स्नानघर, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि शीघ्र ही श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा सकें। राम मंदिर के बाद बढ़ी आवक को देखते हुए यह परियोजना अयोध्या में पर्यटन को नई गति देगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





