चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
तीन दिवसीय विशाल किसान मेले का हुआ शुभारम्भ,
सहकारिता मंत्री गौतम दक व विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने किया उद्घाटन
सांवलियाजी- सांवलियाजी कस्बे में स्थित बाईपास के पास वाले मैदान में खेती जंक्शन के द्वारा आयोजित विशाल तीन दिवसीय किसान मेला 2026 का भव्य शुभारम्भ किया गया। खेती जंक्शन के द्वारा यह विशाल किसान मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें किसानों को खेती में उपयोग में आने वाले सभी संसाधनों की प्रदर्शनी के लिए स्टाले लगाई गई है। खेती जंक्शन के भेरुलाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस मेले में लगभग 125 प्रदर्शनियां लगाई गई है। इन स्टालों में ट्रेक्टर, थ्रेसर, जुताई व बुवाई के सभी संसाधन, सिंचाई के संसाधनों सहित खेती में उपयोग होने वाली सभी मशीनरी लगाई गई है। इस तीन दिवसीय किसान मेले का शुभारम्भ राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, किसान मेले के स्पोंसर मिठ्ठूलाल जणवा सहित अतिथियों के आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने रेबीन काटकर इस किसान मेले का शुभारंभ किया। इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को संसाधनों के निर्माता व विक्रेता कंपनियों को एक जाजम पर लाना व उचित दर पर संसाधन उपलब्ध करवाना है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





