ब्लॉक स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए अभिभावक परामर्शदात्री शिविर आयोजित,
ब्लॉक स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन

सांवलियाजी- विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अभिभावक परामर्शदात्री शिविर का आयोजन भदेसर उपखण्ड क्षेत्र के गाडरियों की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नोडल प्रधानाचार्य शंभूलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ब्लॉक समावेशी शिक्षा प्रभारी रामरतन जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहकर असेसमेंट केम्प का लाभ उठाया। जिला परियोजना समग्र शिक्षा अभियान प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी लोकेश शर्मा तथा जिला समन्वयक समावेशित शिक्षा शुभम बेनीवाल ने विद्यार्थियों को वार्षिक एस्कॉर्ट परिवहन भत्ते सहित स्टाइफंड एवं कृत्रिम अंग उपकरणों के उपयोग के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विशेष शिक्षा शिक्षक प्रहलाद शर्मा, सहयोगी शिक्षक गौतम मदेरणा, शुभम गुप्ता, सुल्तान गुर्जर एवं रवि कुमार ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment