महिला से लूट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भूपालसागर पुलिस की बड़ी कामयाबी:
बकरियां चराती युवती और खेत जा रही महिला से लूट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 24 मुकदमों का है इतिहास
​भूपालसागर ।
भूपालसागर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राह चलती महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाने वाले एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भूपालसागर ने चाकू की नोक पर सोने के मांदलिए और मोबाइल लूटने के मामले में मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

-: ​जंगल और खेतों में देता था वारदातों को अंजाम :-
​पुलिस उपाधीक्षक वृत कपासन हरजीलाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने दो प्रमुख वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी थी। पहली वारदात उसरोल गांव के पास जंगल में हुई, जहां बकरियां चरा रही एक भील बालिका को अकेला पाकर बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने चाकू से उसके गले का डोरा काटकर सोने का मांदलिया और मोबाइल छीन लिया। इस दौरान बालिका के हाथ की उंगलियों में चोटें भी आईं।
​दूसरी वारदात जाशमा-दरीबा रोड पर हुई, जहां खेत पर काम करने जा रही एक महिला को दबोचकर चाकू की नोक पर उसका सोने का मांदलिया और एंड्रॉइड फोन लूट लिया गया।
-: ​24 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर है आरोपी :-
​गिरफ्तार अभियुक्त मांगीलाल (37) पिता हजारी लाल जाति लोदा, निवासी उचनार खुर्द (कपासन), एक पेशेवर अपराधी है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कपासन, मण्डफिया, चारभुजा और करोई थानों में चोरी, लूट, नकबजनी, ट्रांसफार्मर चोरी, अवैध हथियार रखने और पोक्सो एक्ट जैसे कुल 24 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।
​विशेष टीम ने इस तरह बिछाया जाल
​जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन और एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी (कपासन) हरजी लाल यादव के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। भूपालसागर थानाधिकारी घेवरचन्द के नेतृत्व में टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिरों का जाल बिछाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मांगीलाल को धर दबोचा, जबकि उसका साथी गुलाब लोदा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
​-: इन पुलिस जांबाजों की टीम ने दी दबिश :-
​इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम का गठन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के सुपरविजन में किया गया था। इस सफल टीम का नेतृत्व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त कपासन हरजीलाल यादव और भूपालसागर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक घेवरचन्द ने किया। कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक तेजमल, कांस्टेबल लक्ष्मण (1363), कांस्टेबल राधेश्याम (1468), कांस्टेबल भरत (1503 – विशेष भूमिका), कांस्टेबल अनिल (422), कांस्टेबल राजमल (729) और कांस्टेबल ओम प्रकाश (58) ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, तकनीकी सहयोग के लिए साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक राजकुमार व कांस्टेबल रामनरेश (1686) तथा कपासन थाने से कांस्टेबल राजेश (1702) व कांस्टेबल कुंजबिहारी (224) का विशेष योगदान रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment