कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का खुलासा, 50 लाख के जेवरात सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार
अयोध्या।
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए चोरी की बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही पर भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा ₹19,000 नकद बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने दिनांक 12 जनवरी 2026 को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित अंजनी जायसवाल के खाली मैदान से अभियुक्त जैनुल्लाह पुत्र जुग्गू एवं शाहिम अली पुत्र जैनुल्लाह, निवासी हथिलाही थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या को चोरी के माल व नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशादेही पर दुर्जन की बगिया, वजीरगंज केवटहिया क्षेत्र से विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर व थाना कैंट अयोध्या में कई मुकदमे पंजीकृत हैं तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा बरामदगी में पायल, पावजेब, बिछिया, झुमकी, मंगलसूत्र, चैन, अंगूठी, करधन सहित सोने-चांदी के कुल दर्जनों आभूषण एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त जैनुल्लाह के खिलाफ पूर्व से भी चोरी व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफलता में उपनिरीक्षक एस.एन. सिंह, अमित कुमार, शुभम सिंह, पंकज सिंह सहित कोतवाली नगर पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





