रेलिया भागल विद्यालय में बच्चों को वितरित किए गर्म स्वेटर।
बाली/रामपुरा।
उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलिया भागल (पीईईओ रामपुरा) में बढ़ती ठंड से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती फूलवन्ती मीना के विशेष सहयोग से कक्षा 1 से 8 तक के समस्त छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए गए।
सर्दी से मिलेगी राहत
स्वेटर वितरण कार्यक्रम संस्था प्रधान श्री राम खिलाड़ी मीना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती फूलवन्ती मीना ने कहा कि छोटे बच्चों को सर्दी के मौसम में कठिनाई न हो और वे स्वस्थ रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें, इसी उद्देश्य से यह वितरण किया गया है।
संस्था प्रधान श्री राम खिलाड़ी मीना ने अध्यापिका के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि छात्र हित में किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। कड़ाके की ठंड के बीच नया स्वेटर पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





