अवैध हफ्ता वसूली व तोड़फोड़ मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार,आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर।

SHARE:

अवैध हफ्ता वसूली व तोड़फोड़ मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार,आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर।

चित्तौड़गढ़।

शहर के सेंती इलाके में 6 जनवरी शाम को हाथ ठेले व्यापारी से अवैध वसूली करने, धमकाने व हाथ ठेले में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने सदर थाने के एचएस सहित अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाल कर ठेले व्यापारियों से माफी मंगवाई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 6 जनवरी को शाम को शहर के सेंती इलाके में राजीव गांधी पार्क के पास पानीपुरी व पाव भाजी के हाथ ठेले पर काम करने वाले व्यापारी को दोसौ दोसौ रुपये रोजाना देने के नाम पर कुछ बदमाश लोगों ने धमकाया और रुपए की वसूली की। हफ्ता वसूली नहीं देने पर आरोपियों ने शंकर लाल डांगी के हाथ ठेले में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर बिखेर दिया। प्रार्थी शंकर लाल डांगी द्वारा दी गई रिपोर्ट एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना कार्य करने वाले आरोपियों को नामजद किया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के अगले ही दिन 07 जनवरी को आरोपी 32 वर्षीय उदयलाल पुत्र नारायण लाल गुर्जर निवासी गुर्जर मौहल्ला सैती, 26 वर्षीय घनश्याम गोस्वामी पुत्र कैलाश गिरी निवासी रूपाहेली थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा हाल बिरला हॉस्पीटल के पास सैती चितौडगढ, 25 वर्षीय ईश्वर जायसवाल पुत्र दीपक जायसवाल निवासी पंचवटी सैती थाना सदर चितौडगढ व 23 वर्षीय दीपेश गमेती पुत्र किशनलाल गमेती भील निवासी सैती चितौडगढ थाना सदर चितौडगढ़ को गिरफ्तार किया था, जिनसे सेंती चौकी से घटना स्थल राजीव गांधी पार्क तक पैदल जुलूस निकाला जाकर हाथ ठेला व्यापारियों से मांफी मंगवाई। मामले में एक आरोपी सेंथी निवासी उदयलाल पुत्र नारायण गुर्जर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उदयलाल के खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने शनिवार को चार और आरोपियों 22 वर्षीय धनराज गुर्जर पुत्र नारायण गुर्जर निवासी गुर्जर मौहल्ला सेंती चित्तौडगढ थाना सदर चित्तौडगढ, 19 वर्षीय सुदर्शन उर्फ बजरंग पुत्र राकेश वैष्णव निवासी शनि मंदिर के पास सेती थाना सदर चित्तौडगढ, 19 वर्षीय देवी लाल गमेती पुत्र किशन लाल गमेती भील निवासी चामुण्डा माता मन्दिर के पास सेंती थाना सदर चितौडगढ जिला चित्तौडगढ व 20 वर्षीय यश गिरी उर्फ शानु पुत्र हरिश गिरी गोस्वामी निवासी सेक्टर नं 05 गांधीनगर चित्तौडगढ थाना कोतवाली चित्तौडगढ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी आठो आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment