देसूरी एसीबीईओ ने देसूरी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ ने देसूरी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

देसूरी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2, नं3व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मीणा बस्ती चारभुजा रोड़ देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी के संस्था प्रधान जगदीश ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा पर चर्चा के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली । संस्था प्रधान जगदीश ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर विनोद पुरी , विपिन कुमार अरविंद कुमार मधु शर्मा धनराज नरेंद्र मीणा सरिता सीता शंकरलाल नरेंद्र कुमार मीना चेतन कुमार श्याम सुंदर महेंद्र सिंह नवीन बोस समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2,नं3, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मीणा बस्ती चारभुजा रोड़ देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान निर्मला पुरी गोस्वामी,रुमाली बाई मीणा, मीनाक्षी पुरोहित तथा मांगीलाल से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर डॉ राजश्री शर्मा, ठाकराराम देवासी,किरण, माधवी चारण , बबीता, कुसुम कुमारी एम,मंजुलता मीणा,रेखा छीपा,रेखा कुमारी,जीतु भाटी, भारती नंदवाना समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment