पेट्रोलियम एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न।

SHARE:

पेट्रोलियम एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न।

अयोध्या।

नए वर्ष पर उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में आए सभी वरिष्ठ लोगों का स्वागत सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर राजेश सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी पेट्रोल पंप पर समस्याएं आ रही है उसका समाधान किया जाए, साथ ही जिला पंचायत टेक्स, नगर निगम टेक्स, विकास पाधिकारण टैक्स कम किया जाए। इन्हीं सब मामलों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से हमारा संगठन जल्दी ही मुलाकात करेगा। आज नव वर्ष के दौरान विभिन्न जिलों के डीलर यहां पर आए, कुछ नए डीलरों को सदस्यता ग्रहण कराई गई साथ ही पुराने डीलरों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। सम्मान पाने वालों में भानु प्रताप सिंह,मनी राम वर्मा, बी एन तिवारी,अनिल शर्मा,विनोद कुमार शामिल रहे।
इस दौरान सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment