नववर्ष पर अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान ने किया हलवा प्रसाद भंडारे का भव्य आयोजन।

SHARE:

नववर्ष पर अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान ने किया हलवा प्रसाद भंडारे का भव्य आयोजन

अयोध्या।

अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में नववर्ष के अवसर पर हलवा प्रसाद भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन रायबरेली रोड स्थित भगवान श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के समीप सम्पन्न हुआ। भंडारे का शुभारंभ मंडी चौकी के इंचार्ज द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरित कर किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया। अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।संस्थान के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में यह भंडारा अब प्रत्येक सप्ताह दो दिन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को हलवा प्रसाद तथा शनिवार को खिचड़ी भोग का वितरण भगवान श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के समीप किया जाएगा।कार्यक्रम में सुरजीत प्रजापति, अनमोल यादव, आशीष चौरसिया, आदित्य सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment