पीड़ित बहन खुशबू के परिवार से मिलीं जिलाध्यक्ष सरोज यादव।

SHARE:

पीड़ित बहन खुशबू के परिवार से मिलीं जिलाध्यक्ष सरोज यादव।
*पीड़ित परिवार को यदि न्याय नहीं मिला , तो सपा पीड़ित परिवार के साथ मिलकर करेगी रोड मार्च*

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव अपने साथियों के साथ मकबरा शीतला मंदिर के निकट निवासी पीड़ित बहन खुशबू के परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार की व्यथा सुनी और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।इस दौरान सपा नेत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बहन-बेटियों और महिलाओं के साथ दुराचार व अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर जब बेटियों पर अत्याचार होता है तो सरकार के कानों तक पीड़ितों की चीख-पुकार नहीं पहुंचती। सरोज यादव ने सरकार से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी की बहन-बेटी की इज्जत लौटाई नहीं जा सकती, लेकिन पीड़ित परिवार इतना गरीब है कि वह अपने अन्य बच्चों के भरण-पोषण में भी असमर्थ है। ऐसे में इस कलंक और पीड़ा के साथ जीवन यापन करना बेहद कठिन है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को कठोर दंड नहीं मिला और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी महिला सभा पीड़ित परिवार के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन और रोड मार्च करेगी, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।इस मौके पर महिला सभा की महासचिव डॉ. निशात अख्तर सहित महिला साथी भी मौजूद रहीं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment