शिक्षा व समाजसेवा में योगदान पर फिर सम्मानित हुए सुरेश यादव।

SHARE:

शिक्षा व समाजसेवा में योगदान पर फिर सम्मानित हुए सुरेश यादव।

अयोध्या।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मीडिया महासंघ एवं एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश शुक्ला ने सुरेश यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश शुक्ला ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं निरंतर जनहित में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुरेश यादव को ‘साइकिल मैन’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनकी संस्था द्वारा गरीब व जरूरतमंद बच्चों को विद्यालय आने-जाने के लिए अब तक हजारों साइकिलों का वितरण किया जा चुका है।
मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया महासंघ दोनों ही संगठन गरीब, मजदूर एवं शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दोनों संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सोमई निषाद, दुर्गा माझी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, संस्था से जुड़े हुए लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment