भदेसर क्षैत्र कन्नौज में युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण, बाजार बंद, जाब्ता तैनात; मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण
भदेसर,चित्तौड़गढ़,नरेन्द्र सेठिया
एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के कन्नौज गांव में एक युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 27 दिसंबर को हुए मामूली पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दुर्गेश रेगर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे पहले जिला अस्पताल और फिर उदयपुर रेफर किया गया, जहां करीब पांच दिन तक इलाज के बाद गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार पत्नी से कहासुनी के दौरान पड़ोस की महिला के घायल होने की सूचना मिलने पर शकील अपने साथियों के साथ दुर्गेश के घर पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद शुक्रवार को कन्नौज गांव के बाजार पूरी तरह बंद रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे।
ग्रामीण पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी बनी हुई है। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मौके पर डीएसपी और एसडीएम मौजूद हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ युवकों को डिटेन किया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





