ग्राम पंचायत केली के नाम पर फर्जी पट्टा तैयार कर लोन उठाने वाले चार आरोपी गिरफतार।
चित्तौड़गढ़,नरेन्द्र सेठिया।
कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत केली के नाम पर फर्जी पट्टा तैयार कर लोन उठाने वाले चार आरोपियों को गिरफतार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 26 मई को ग्राम पंचायत केली के ग्राम विकास अधिकारी रामनारायण जाट ने थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दी एक लिखित रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत केली के ग्राम केली में किसी ऋणदाता संस्था के कार्मिक द्वारा टीकमचंद पुत्र भेरुलाल कच्छावा निवासी केली के नाम से जारी पट्टा जिसकी पट्टा संख्या 08 दिनांक 30-12-2024 को जारी होकर पंचायत में सत्यापन हेतु प्रस्तुत किया गया। उक्त पट्टे से संबंधित कोई रिकॉर्ड ग्राम पंचायत में उपलब्ध नहीं है, साथ ही वर्तमान सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से पट्टा जारी हो पंजीयन किया गया है, जो कि पूर्णतया फर्जी है। उक्त पट्टे व पट्टे के पंजीयन पर दर्ज हस्ताक्षर व उंगलियों के चिन्ह भी फर्जी है। उक्त पट्टे के संबंध में एफआइआर दर्ज कर अनुसंधान विश्वजीत स.उ.नि. द्वारा शुरु किया गया।
फर्जी पटटा तैयार कर लोन उठाने वाले अपराधियो को शीघ्र तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई विश्वजीत व पुलिस जाप्ता हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि. गिर्राज प्रसाद, प्रदीप कुमार, रणजीत, हेमन्त कुमार, राकेश कुमार व विजय सिंह की एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा 14 दिसम्बर को प्रकरण के आरोपी 42 वर्षीय टिकम चंद कच्छावा पुत्र भेरु लाल कच्छावा निवासी केली थाना कोतवाली निम्बाहेडा को गिरफतार किया जाकर मामले मे गहनता से अनुसंधान करने पर ज्ञात आया कि फर्जी पटटा 23 वर्षीय रोहित धनगर पुत्र शोभाराम धनगर गायरी निवासी ढाबा थाना जावद जिला नीमच एम.पी व 33 वर्षीय पुष्कर धाकड पुत्र गोपाल लाल धाकड निवासी मंदिर के पास चंगेडी थाना सदर निम्बाहेडा से बनवाया था।
14 दिसम्बर को रोहित धनगर को गांव ढाबा जावद एम.पी व पुष्कर धाकड को जावद रोड जावद से डिटेन कर अनुसंधान किया गया तो अनुसंधान से पाया गया कि पुष्कर धाकड लोगो के फर्जी पटटा दिलीप कुमार नायक पुत्र २ाम्भु लाल नायक निवासी वार्ड नम्बर 14 लोद जिला नीमच एम.पी से बनवा कर उक्त फर्जी पटटो की रजिस्ट्री करवाते थे। उसके बाद मे रोहित धनगर चोला मण्डल फाईनेंस बैंक से लोन पास करवाता था तथा लोन पास करवाने की एवज मे कमीशन लेता था।
मामले में गिरफतार २ाुदा आरोपी टिकम चंद कच्छावा ने भी फर्जी पटटा पुष्कर धाकड के मार्फत दिलीप कुमार नायक से ही बनवाया था तथा फर्जी पटटे की जानकारी होते हुऐ भी रोहित धनगर अपना कमीशन लेकर चोला मण्डल फाईनेंस बेंक चित्तौडगढ से लोन पास करवाया था। प्रकरण मे रोहित धनगर पुत्र शोभाराम धनगर गायरी उम्र 23 साल निवासी ढाबा थाना जावद जिला नीमच एम.पी व पुष्कर धाकड पिता गोपाल लाल धाकड जाति धाकड उम्र 33 साल निवासी मंदिर के पास चंगेडी थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ राज के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने से उक्त दोनो को नियमानुसार गिरफतार कर अनुसंधान किया गया। आरोपी टिकम चंद कच्छावा, रोहित धनगर व पुष्कर धाकड को न्यायालय मे पेश कर प्रकरण मे विस्तृत अनुसंधान हेतु पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया गया।
प्रकरण मे गोपाल लाल पुत्र शांतिलाल जाति कच्छावा उम्र 42 साल निवासी केली थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ राज को डिटेन कर अनुसंधान किया गया तो तथ्य सामने आये कि गोपाल लाल कच्छावा जो आरोपी टिकम चंद कच्छावा का रिश्ते मे जीजाजी लगते थे, जिसपर गोपाल लाल ने टिकमचंद कच्छावा की सहमति से अपने मकान का फर्जी पटटा पुष्कर धाकड के मार्फत टिकम चंद कच्छावा के नाम पर बनवा दिया तथा फर्जी पटटे पर लोन रोहित धनगर के मार्फत टिकम चंद कच्छावा ने उठा लिया। अनुसंधान से गोपाल लाल के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने से नियमानुसार गिरफतार किया जाकर न्यायालय मे पेश कर प्रकरण मे विस्तृत अनुसंधान हेतु पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया गया।
प्रकरण के आरोपी रोहित धनगर, पुष्कर धाकड व दिलीप कुमार नायक ने कनेरा, गंगरार, व निम्बाहेडा सर्कल मे कई लोेगो के फर्जी पटटे बनाकर अलग अलग फाईनेंस बेंक आवास फाईनेंस बैंक, ए.यु स्मोल फाईनेंस बैंक, चोलामण्डलम फाईनेंस बैंक व अन्य फाईेनेस बेंको से फर्जी पटटो पर लोन लेना पाया गया। प्रकरण मे गिरफतार शुदा आरोपी टिकमचंद कच्छावा, रोहित धनगर, पुष्कर धाकड व गोपाल लाल के खिलाफ गंभीर प्रवृति का अपराध पाया जाने से विस्तृत अनुसंधान जारी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





