बार काउंसिल चुनाव: सदस्य प्रत्याशी विनोद कुमार पांडेय का अयोध्या में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क।

SHARE:

बार काउंसिल चुनाव: सदस्य प्रत्याशी विनोद कुमार पांडेय का अयोध्या में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क।

अयोध्या।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी विनोद कुमार पांडेय (वाराणसी) ने अयोध्या पहुंचकर बार एसोसिएशन फैजाबाद के अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और आगामी चुनाव में सहयोग की अपील की।
फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, महामंत्री गिरीश तिवारी, संगठन मंत्री राजीव तिवारी संतोष कुमार त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ मिश्रा, कप्तान सिंह, मनोज गौड़, संतोष मिश्रा, विनोद श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, राजेश पांडेय, रविंद्र कुमार पांडेय, पवन कुमार अकेला, रविंद्र कुमार, अवधेश यादव, राजेंद्र पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय, नंदकुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विनोद कुमार पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रत्याशी विनोद कुमार पांडेय ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और उनके सुख-दुख में मजबूती से साथ खड़े रहेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment