स्काउट गाइड के पेट्रोल लीडर द्वितीय सोपान एवं तृतीय सोपान का प्रशिक्षण श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित।
निंबेश्वर महादेव,पाली
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बाली खुडाला सुमेरपुर एवं सांडेराव के संयुक्त तत्वाधान में पेट्रोल लीडर द्वितीय सोपान एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हो रहा है कुल स्काउट व गाइड 363 संभागीय भाग ले रहे हैं प्रशिक्षण शिविर में बीपी सिक्स ध्वज शिष्टाचार पायनियरिंग झोल एवं पट्टियों का दिया जा रहा है प्रशिक्षण साथ ही प्राथमिक सहायता लेंसिंग स्काउट आंदोलन की जानकारी चिह्न सेल्यूट आदर्श वाक्य नियम प्रतिज्ञा की जांच के साथ विभिन्न गतिविधियों के प्रशिक्षण स्काउट गाइड ले रहे हैं शिविर में प्रथम भाग के शिविर संचालक रघुवीर मीणा एवं द्वितीय भाग के लादू सिंह कुंपावत के साथ प्रभुराम प्रजापत महावीर सिंह सोनीगरा सहायक शिविर संचालक के रूप में शिविर का संचालन कर रहे हैं शिविर में भंवरलाल देवड़ा सखाराम मेघवाल कलाराम सोलंकी शेखर कुमार प्रदीप सिंह राणावत अरविंद कुमार हिम्मत देवड़ा लल्लू राम महावत मधु मेघवाल बबीता ज्योति परिहार प्रशिक्षण दे रहे हैं आवासीय शिविर में कुल 290 स्काउट एवं 73 गाइड सहित कुल 363 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं स्काउट गाइड प्रशिक्षण में काफी रुचि ले रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





