किताबें छोड़ बोतल थामी, स्कूल के बाहर शराबी अध्यापक का हाई-वोल्टेज ड्रामा।
नरेन्द्र सेठिया निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़
किताबें छोड़ बोतल थामी, स्कूल के बाहर शराबी अध्यापक का हाई-वोल्टेज ड्रामा,
निंबाहेड़ा उपखंड के राउमावि अरनिया माली में वरिष्ठ अध्यापक द्वारा शराब के नशे में विद्यालय के बाहर हंगामा करने का मामला आया सामने,
घटना का VIDEO सोशल मीडया पर वायरल, वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और अध्यापक को लिया हिरासत में,
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अध्यापक को किया परिजनों के सुपुर्द,
विद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अध्यापक को एपीओ कर भेजा सीबीईओ कार्यालय,
सीबीईओ अरविंद कुमार मूंदड़ा ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच कमेटी गठित करने की पुष्टि की,
ग्रामीणों ने अध्यापक पर पूर्व में भी इसी तरह के व्यवहार के लगाए है आरोप,
परिजनों ने एक माह का अवकाश लेकर अध्यापक को उपचार के लिए सीकर ले जाने की दी जानकारी,
हालांकि जी मीडिया नही करता है वायरल वीडियो की पुष्टी
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





