देसूरी एसीबीईओ ने ढालोप, गुड़ा पाटियान व वारा सोलंकियान विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा पाटियान व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वारा सोलंकियान का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप के संस्था प्रधान सोहनलाल गर्ग ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । संस्था प्रधान सोहनलाल गर्ग ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर उप प्राचार्य विष्णु प्रसाद, राजेंद्र परिहार, रमेश कुमार वैष्णव, दिलीपसिंह देवल, दिनेशचंद्र शर्मा, जितेन्द्र गढ़वाल,तारा कुमावत, गिरधारीलाल, बसंतकुमार गर्ग, गजेंद्रकुमार दहिया, अशोक कुमार, ब्रजपाल सिंह, कमलेश पंवार, अजयराज,हेमसिंह राजावत समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा पाटियान व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वारा सोलंकियान का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान हरिराम व रमेशकुमार सोलंकी से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर मांगीलाल देवासी,रामनारायण मीणा, देवाराम सहारन समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





