विद्यार्थियों में श्रम एवं कौशलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में एस यू पी डब्लू शिविर की महत्वपूर्ण भूमिका -माली
नाडोल,पाली।
विद्यार्थियों में श्रम एवं कौशलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में एस यू पी डब्लू शिविर की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थी अपनी अभिरुचि के अनुरूप कौशलों को विकसित कर समाजोपयोगी कार्य करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराली में आज से शुरू हुए एस यू पी डब्लू शिविर के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों में श्रम के प्रति निष्ठा भाव जागृत करने में सफल रहेगा।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस उद्घाटन सत्र में संस्था प्रधान गोपाललाल कुमावत ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए शिविर में की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया।तीन दिवसीय शिविर हेतु कक्षा 6से 8के विद्यार्थियों को चंद्रशेखर आजाद दल, लक्ष्मीबाई दल, सावित्रीबाई फुले दल, मीराबाई दल , एपीजे अब्दुल कलाम दल व कल्पना चावला दल में विभक्त कर श्रमदान सहित विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है।इस अवसर पर पवन विश्नोई, महेंद्र कुमार, गोवर्धन लाल, संग्रामराम देवासी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि उच्च प्राथमिक कक्षाओं में तीन दिवसीय व माध्यमिक कक्षाओं में पांच दिवसीय एसयूपी डब्लू शिविर आयोजित करना अनिवार्य होता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





